मुख्य सामग्री पर जाएँ
जुम्मन शेख और अलगू चौधरी में गाढ़ी मित्रता थी। साझे में खेती होती थी। कुछ लेन-देन में भी साझा था। एक को दूसरे पर अटल विश्वास था। जुम्मन जब हज को गए थे, तो अपना घर अलगू को सौंप गए थे; और जब अलगू तीर्थयात्रा पर गए, तो जुम्मन ने उनका घर सँभाला। जुम्मन शेख की एक बूढ़ी ख़ाला थीं। उनके पास कुछ थोड़ी-सी मिल्कियत थी। जुम्मन ने उसे अपने नाम लिखवा लिया था, इस शर्त पर कि ख़ाला को जीवन भर रोटी-कपड़ा देते रहेंगे। शर्त पूरी न हुई, तो ख़ाला पंचायत में पहुँचीं — और पंच बने अलगू चौधरी, जुम्मन के सबसे गहरे मित्र। (पंचायत की कुर्सी पर बैठते ही आदमी दोस्त नहीं, परमेश्वर हो जाता है — यही इस कहानी का मर्म है।)

और पढ़ें

इससे मिलती-जुलती रचनाएँ

ईदगाह
कहानी

ईदगाह

— मुंशी प्रेमचंदसेलिब्रिटी रचनाकार — हिंदव्य द्वारा सत्यापित

रमज़ान के पूरे तीस रोज़ों के बाद ईद आई है। कितना मनोहर, कितना सुहावना प्रभात है। वृक्षों पर अजीब हरियाली है, खेतों में कुछ अजीब रौनक़ है…