मेरे भाई साहब मुझसे पाँच साल बड़े थे, लेकिन तीन दरजे आगे। उन्होंने भी उसी उम्र में पढ़ना शुरू किया था जब मैंने शुरू किया; लेकिन तालीम जैसे महत्त्व के मामले में वह जल्दबाज़ी से काम लेना पसंद न करते थे। इस भवन की बुनियाद ख़ूब मज़बूत डालना चाहते थे, जिस पर आलीशान महल बन सके।
एक साल का काम दो साल में करते थे। कभी-कभी तीन साल भी लग जाते थे। बुनियाद ही पुख़्ता न हो, तो मकान कैसे पाएदार बने!
मैं छोटा था, वह बड़े थे। मेरी उम्र नौ साल की थी, वह चौदह साल के थे। उन्हें मेरी तम्बीह और निगरानी का पूरा जन्मसिद्ध अधिकार था।
(हिन्दी की सबसे प्रिय हास्य-करुण कहानियों में से एक — जिसमें अनुभव और किताबी ज्ञान का फ़र्क़ एक पतंग के पीछे दौड़ते दो भाइयों के बहाने कहा गया है।)

और पढ़ें
इससे मिलती-जुलती रचनाएँ
कहानीईदगाह
— मुंशी प्रेमचंदरमज़ान के पूरे तीस रोज़ों के बाद ईद आई है। कितना मनोहर, कितना सुहावना प्रभात है। वृक्षों पर अजीब हरियाली है, खेतों में कुछ अजीब रौनक़ है…
7.3K 88.2Kहिन्दी
कहानीकफ़न
— मुंशी प्रेमचंदझोपड़े के द्वार पर बाप और बेटा दोनों एक बुझे हुए अलाव के सामने चुपचाप बैठे हुए थे…
6.2K 72.4Kहिन्दी
कहानी
