झोपड़े के द्वार पर बाप और बेटा दोनों एक बुझे हुए अलाव के सामने चुपचाप बैठे हुए थे और अंदर बेटे की जवान बीवी बुधिया प्रसव-वेदना से पछाड़ खा रही थी। रह-रहकर उसके मुँह से ऐसी दिल हिला देने वाली आवाज़ निकलती थी कि दोनों कलेजा थाम लेते थे।
जाड़ों की रात थी, प्रकृति सन्नाटे में डूबी हुई। सारा गाँव अंधकार में लय हो गया था।
घीसू ने कहा — मालूम होता है, बचेगी नहीं। सारा दिन दौड़ते हो गया, ज़रा देख तो आ।
माधव चिढ़कर बोला — मरना ही है तो जल्दी मर क्यों नहीं जाती? देखकर क्या करूँ?
(यह प्रेमचंद की अंतिम और सबसे विवादित कहानियों में से एक है, जिसमें भूख और अभाव मनुष्य की करुणा तक को खा जाते हैं।)

और पढ़ें
इससे मिलती-जुलती रचनाएँ
कहानीईदगाह
— मुंशी प्रेमचंदरमज़ान के पूरे तीस रोज़ों के बाद ईद आई है। कितना मनोहर, कितना सुहावना प्रभात है। वृक्षों पर अजीब हरियाली है, खेतों में कुछ अजीब रौनक़ है…
7.3K 88.2Kहिन्दी
कहानीबड़े भाई साहब
— मुंशी प्रेमचंदमेरे भाई साहब मुझसे पाँच साल बड़े थे, लेकिन तीन दरजे आगे…
5.7K 66.9Kहिन्दी
कहानी
