मुख्य सामग्री पर जाएँ
‘निर्मला’ प्रेमचंद का वह उपन्यास है जिसने अनमेल विवाह और दहेज-प्रथा को हिन्दी कथा-साहित्य के केंद्र में ला खड़ा किया। पंद्रह वर्ष की निर्मला का विवाह दहेज न जुटा पाने के कारण अपने से कहीं बड़ी उम्र के विधुर वकील तोताराम से कर दिया जाता है, जिसके तीन बेटे हैं — मंसाराम, जियाराम और सियाराम। घर में निर्मला की स्थिति न पत्नी की रहती है, न माँ की। संदेह, ईर्ष्या और सामाजिक दबाव धीरे-धीरे उस पूरे परिवार को खा जाते हैं। उपन्यास का अंत हिन्दी साहित्य के सबसे निर्मम अंतों में गिना जाता है। प्रेमचंद ने यहाँ किसी को खलनायक नहीं बनाया — त्रासदी व्यक्तियों से नहीं, उस व्यवस्था से आती है जिसमें वे फँसे हैं। (पूर्ण पाठ अध्यायवार जोड़ा जा रहा है।)

और पढ़ें

इससे मिलती-जुलती रचनाएँ

गोदान (अंश)
उपन्यास

गोदान (अंश)

— मुंशी प्रेमचंदसेलिब्रिटी रचनाकार — हिंदव्य द्वारा सत्यापित

होरी राम ने दोनों बैलों को सानी-पानी देकर स्त्री से कहा — गोबर को ऊख में पानी लगाने भेज देना, मैं न जाने कब लौटूँ।