मुख्य सामग्री पर जाएँ
‘गबन’ मध्यवर्गीय दिखावे और उससे उपजी विवशता का उपन्यास है। रमानाथ एक साधारण क्लर्क है, और उसकी पत्नी जालपा को बचपन से गहनों का मोह है। पत्नी की इच्छा पूरी करने की कोशिश में रमानाथ पहले क़र्ज़ में डूबता है, फिर दफ़्तर के रुपयों में हाथ डाल बैठता है — और अंततः घर छोड़कर भाग जाता है। कलकत्ता में वह पुलिस के हाथों एक झूठे मुक़दमे का सरकारी गवाह बना दिया जाता है। यहीं से उपन्यास व्यक्तिगत त्रासदी से निकलकर औपनिवेशिक न्याय-व्यवस्था की आलोचना बन जाता है। जालपा का चरित्र प्रेमचंद की सबसे सशक्त स्त्री-रचनाओं में है — जो अंत में अपने पति को बचाने के लिए स्वयं मैदान में उतरती है। (पूर्ण पाठ अध्यायवार जोड़ा जा रहा है।)

और पढ़ें

इससे मिलती-जुलती रचनाएँ

गोदान (अंश)
उपन्यास

गोदान (अंश)

— मुंशी प्रेमचंदसेलिब्रिटी रचनाकार — हिंदव्य द्वारा सत्यापित

होरी राम ने दोनों बैलों को सानी-पानी देकर स्त्री से कहा — गोबर को ऊख में पानी लगाने भेज देना, मैं न जाने कब लौटूँ।