मुख्य सामग्री पर जाएँ
हिमाद्रि तुंग शृंग से प्रबुद्ध शुद्ध भारती स्वयंप्रभा समुज्ज्वला स्वतंत्रता पुकारती। अमर्त्य वीर पुत्र हो, दृढ़-प्रतिज्ञ सोच लो, प्रशस्त पुण्य पंथ है, बढ़े चलो बढ़े चलो! असंख्य कीर्ति-रश्मियाँ, विकीर्ण दिव्य दाह-सी, सपूत मातृभूमि के, रुको न शूर साहसी। अराति सैन्य सिंधु में, सुबाड़वाग्नि से जलो, प्रवीर हो जयी बनो, बढ़े चलो बढ़े चलो!

और पढ़ें

इससे मिलती-जुलती रचनाएँ