तिरती है समीर-सागर पर
अस्थिर सुख पर दुख की छाया—
जग के दग्ध हृदय पर
निर्दय विप्लव की प्लावित माया—
यह तेरी रण-तरी
भरी आकांक्षाओं से,
घन, भेरी-गर्जन से सजग सुप्त अंकुर
उर में पृथ्वी के, आशाओं से
नवजीवन की, ऊँचा कर सिर,
ताक रहे हैं, ऐ विप्लव के बादल!
फिर-फिर
बार-बार गर्जन
वर्षण है मूसलधार,
हृदय थाम लेता संसार,
सुन-सुन घोर वज्र-हुंकार।

और पढ़ें
इससे मिलती-जुलती रचनाएँ
कविताक्षमा शोभती उस भुजंग को
— दिनकरक्षमा शोभती उस भुजंग को जिसके पास गरल हो। उसको क्या जो दंतहीन विषरहित विनीत सरल हो॥
5.9K 67.3Kहिन्दी
कवितावह तोड़ती पत्थर
— निरालावह तोड़ती पत्थर; देखा मैंने उसे इलाहाबाद के पथ पर— वह तोड़ती पत्थर।
4.9K 59.3Kहिन्दी
कविताहिमाद्रि तुंग शृंग से
— जयशंकर प्रसादहिमाद्रि तुंग शृंग से प्रबुद्ध शुद्ध भारती स्वयंप्रभा समुज्ज्वला स्वतंत्रता पुकारती।
3.9K 45.9Kहिन्दी

