साईं इतना दीजिए, जामें कुटुम समाय।
मैं भी भूखा ना रहूँ, साधु ना भूखा जाय॥
दुख में सुमिरन सब करें, सुख में करे न कोय।
जो सुख में सुमिरन करे, तो दुख काहे को होय॥
चलती चक्की देख के, दिया कबीरा रोय।
दुइ पाटन के बीच में, साबुत बचा न कोय॥
धीरे-धीरे रे मना, धीरे सब कुछ होय।
माली सींचे सौ घड़ा, ॠतु आए फल होय॥

और पढ़ें
इससे मिलती-जुलती रचनाएँ
दोहाबुरा जो देखन मैं चला
— कबीरबुरा जो देखन मैं चला, बुरा न मिलिया कोय। जो दिल खोजा आपना, मुझसे बुरा न कोय॥
3.1K 48.3Kहिन्दी
दोहाढाई आखर प्रेम का
— कबीरपोथी पढ़ि पढ़ि जग मुआ, पंडित भया न कोय। ढाई आखर प्रेम का, पढ़े सो पंडित होय॥
2.7K 39.9Kहिन्दी

