मुख्य सामग्री पर जाएँ
मेरे तो गिरधर गोपाल, दूसरो न कोई। जाके सिर मोर मुकुट, मेरो पति सोई॥ तात मात भ्रात बंधु, आपनो न कोई। छाँड़ि दई कुल की कानि, कहा करिहै कोई॥ संतन ढिग बैठि बैठि, लोक लाज खोई। अँसुवन जल सींचि सींचि, प्रेम बेलि बोई॥ मीरा को प्रभु गिरधर नागर, हरख हरख जस गाई।