मृदु भावों के अंगूरों की आज बना लाया हाला,
प्रियतम, अपने ही हाथों से आज पिलाऊँगा प्याला,
पहले भोग लगा लूँ तेरा फिर प्रसाद जग पाएगा,
सबसे पहले तेरा स्वागत करती मेरी मधुशाला।
मुसलमान औ' हिन्दू है दो, एक, मगर, उनका प्याला,
एक, मगर, उनका मदिरालय, एक, मगर, उनकी हाला,
दोनों रहते एक न जब तक मंदिर मस्जिद में जाते,
बैर बढ़ाते मंदिर मस्जिद मेल कराती मधुशाला।
(चौपाई-नुमा 135 रुबाइयों के इस संग्रह का यह आरंभिक अंश है।)


