मिट्टी की ख़ुशबू में छुपा है गाँव,
वो बचपन, वो आँगन, वो पीपल की छाँव।
वो कुएँ की जगत, वो चरखे की तान,
वो दादी की लोरी, वो माँ की पहचान।
शहर ने दी हैं रौशनियाँ हज़ार,
पर नींद वहीं आती है — जहाँ थी दीवार।
(बन्नुवाली बोली की मौखिक परंपरा से — गायक अज्ञात। हिंदव्य इन गीतों को उनके मूल रूप में सहेज रहा है।)

