
हिंदव्य की सबसे बड़ी वार्षिक प्रतियोगिता, जिसमें अब तक चार हज़ार से अधिक रचनाकार भाग ले चुके हैं। इस बार का विषय है — 'मिट्टी'।
आप इसे जैसे चाहें पढ़ें: जन्मभूमि, किसान की मिट्टी, बँटवारे में छूटा घर, या वह मिट्टी जिसमें अंततः सब लौटते हैं। व्याख्या आपकी है।
चयनित 25 रचनाएँ हिंदव्य की वार्षिक पत्रिका में प्रकाशित होंगी।
नियम व शर्तें
1. रचना मौलिक और अप्रकाशित हो।
2. किसी भी भारतीय भाषा या बोली में भेज सकते हैं; देवनागरी में लिप्यंतरण साथ दें।
3. अधिकतम 40 पंक्तियाँ।
4. एक प्रतिभागी अधिकतम दो रचनाएँ भेज सकता है।
5. निर्णायक मंडल का निर्णय अंतिम होगा।
पुरस्कार
प्रथम ₹21,000 · द्वितीय ₹11,000 · तृतीय ₹5,100 · 22 सांत्वना पुरस्कार
