
गाँव से शहर आया आदमी क्या-क्या पीछे छोड़ आता है, और शहर उसे बदले में क्या देता है — इसी टकराव पर कहानियाँ आमंत्रित हैं।
प्रेमचंद से लेकर आज तक हिन्दी कहानी इसी सवाल के आसपास घूमती रही है। हम देखना चाहते हैं कि आज की पीढ़ी इसे कैसे देखती है।
नियम व शर्तें
1. अधिकतम 2000 शब्द।
2. हिन्दी या उर्दू (देवनागरी लिपि में)।
3. रचना पूर्णतः मौलिक और अप्रकाशित हो।
4. एक प्रतिभागी एक ही कहानी भेजे।
पुरस्कार
प्रथम ₹15,000 · द्वितीय ₹8,000 · तृतीय ₹4,000
